Share

बुलंदशहर में भीषण हादसा, ट्रक की जोरदार टक्कर से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्‍टर-ट्राली पलटी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भयानक हादसा हो गया। बुलंदशहर जिले के रामघाट थाना इलाके में एक ट्रक ने पीछे से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्‍टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में भयानक हादसा हो गया। बुलंदशहर जिले के रामघाट थाना इलाके में एक ट्रक ने पीछे से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्‍टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। पुलसि ससे मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्‍टर-ट्राली पलट गई जिससे उसमें सवार करीब 24 लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार आगरा जिले के बरहन थाना इलाके के अंतर्गत गढ़ी डहर के रहने वाले महेंद्र सिंह वट अमावस्या के मौके पर बृहस्‍पतिवार रात परिवार और पड़ोस के लोगों को अपनी नई ट्रैक्‍टर-ट्राली में बैठाकर गंगा स्नान के लिए बुलंदशहर स्थित नरोरा जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब बुलंदशहर के रामघाट थाना इलाके के अंतर्गत जरगवां स्थित एक आश्रम के पास पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर लगने से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। पुलिस के मुताबिक, ट्रॉली में लगभग 36 लोग सवार थे, जिनमें करीब 24 लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो लड़कियों खुशबू (13) और भावना (14) की हालत नाजुक होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *