Share

एजेंसी समाचार
कोट्टारक्कारा केरल के कोट्टारक्कारा के तालुक अस्पताल में बड़ी वारदात घटित हुई है। यहां एक मरीज ने महिला डाक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी। मरीज ने वारदात को तब अंजाम दिया जब डाक्टर उसकी ड्रैसिंग कर रही थी। मृतका का नाम डॉक्टर वंदना दास है। कोट्टारक्कारा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब डॉक्टर उस व्यक्ति के पैर के घाव की ड्रेसिंग कर रही थी, तभी वह व्यक्ति अचानक उत्तेजित हो गया और कैंची और चाकू से वहां खड़े सभी लोगों पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला डॉक्टर हमले में बुरी तरह घायल हो गई। आरोपी को अस्पताल लेकर आए पुलिस कर्मी भी हमले में घायल हो गए।
घायलावस्था में डाक्टर को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया, ह्यउसने शराब का सेवन किया था और जब हम उसे अस्पताल ले गए तो वह हिंसक हो गया था, वह महिला डॉक्टर के साथ अकेला था, क्योंकि हमें कमरे में जाने की अनुमति नहीं थी। डॉक्टर आरोपी के घाव की मरहम-पट्टी कर रही थीं।ह्ण अधिकारी ने बताया, ह्यबाद में उस पर बहुत मुश्किल से काबू पाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *