Share

यूपी: मुस्लिम ग्राम प्रधान ने मंदिर से झंडा उतारकर लगा दिया इस्लामिक झंडा, VIDEO सामने आने के बाद हुई ये कार्रवाई
बरेली जिले के भोजीपुरा थाने की पुलिस ने ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गुड्डू ने फेसबुक पर एक मंदिर से झंडा उतारकर इस्लामिक झंडा लगाते हुए पोस्ट साझा की थी।
बरेली: यूपी के बरेली से धार्मिक भावनाएं आहत करने का एक मामला सामने आया है। यहां के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव भीकमपुर के प्रधान मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू ने फेसबुक पर एक मंदिर से झंडा उतारकर इस्लामिक झंडा लगाते हुए पोस्ट साझा की, जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया।
बरेली जिले के भोजीपुरा थाने की पुलिस ने ग्राम प्रधान मोहम्मद आरिफ उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गुड्डू ने फेसबुक पर एक मंदिर से झंडा उतारकर इस्लामिक झंडा लगाते हुए पोस्ट साझा की थी। बरेली पुलिस की सोशल मीडिया टीम से एक वीडियो भोजीपुरा पुलिस को भेजा गया, जिसकी भोजीपुरा थाने के एक उप निरीक्षक द्वारा जांच की गई। जांच में पता चला कि गुड्डू के मोबाइल से आपत्तिजनक पोस्ट कर माहौल खराब करने की कोशिश की गई है।
इसके बाद भोजीपुरा थाने के उपनिरीक्षक मोदी सिंह की ओर से गुड्डू के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (धार्मिक भावना आहत करना) 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना) और 67 आईटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उन्‍होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को बैकुंठापुर फाटक के पास से ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान ने भी पुलिस पूछताछ में भड़काऊ पोस्ट साझा करने की बात स्वीकार की है

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *