Share

किसी गुंडे और अपराधी को सीना तानकर चलने नहीं देना, माफियाओं को सीएम योगी की कड़ी चेतावनी
सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर में शोहदों का आतंक नहीं बल्कि सेफ सिटी बन गयी है। योगी ने माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब – शरीफ को छेड़ना नहीं माफिया को छोड़ना नहीं।
नगर निकाय चुनाव के लिए चुनाव प्रचार करने झांसी पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में गुंडे शहरों में शोहदे के रूप में जगह जगह जाकर छेड़खानी करते थे। व्यापारी से रंगदारी वसूलते थे। आज उत्तर प्रदेश के किसी भी शहर में शोहदों का आतंक नहीं बल्कि सेफ सिटी बन गयी है। सीएम योगी ने माफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब – शरीफ को छेड़ना नहीं माफिया को छोड़ना नहीं।
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को झांसी के क्राफ्ट मेला मैदान पर निकाय चुनाव के लिए आयोजित की गई जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड के माफियाओं पर हमला बोला। योगी ने कहा कि आजादी के बाद राज्य सरकार के लोगों में से किसी ने कभी इधर नहीं झांका लेकिन इस क्षेत्र में उनके गुर्गे बुंदेलखंड के संसाधनों में डकैती डालने में कोई गुरेज नहीं करते थे। एक समय ऐसा लगता था कि जैसे ये लोग बुंदेलखंड के प्राकृतिक संसाधन के साथ यहां की इज्जत भी लूट रहे हैं।अब किसी को अपराध करने की इजाजत नहीं
सीएम ने कहा कि हम सब आभारी हैं पीएम मोदी के जिन्होंने हमें विकास का नया विजन दिया। आज क्या नहीं है हमारे बुंदेलखंड में। बुंदेलखंड के लिए डिफेन्स कॉरिडोर का शिलान्यास प्रधानमंत्री ने इसी झांसी में किया है और भारत डायनामिक्स का एक बेहतरीन प्लांट यहां पर लग रहा है, इससे हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। बुंदेलखंड की लाइफ लाइन बन चुके बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का पीएम ने उद्घाटन कर दिया है। उसके झांसी लिंक का काम हम शुरू करने वाले हैं।
सीएम योगी ने कहा कि अब बुंदेलखंड में किसी नेता का गुर्गा यहां के संसाधनों पर डकैती नहीं डाल सकता। हम यहां के संसाधन पर डकैती डालने की छूट किसी को नहीं देंगे। सरकार ने पहले से कह रखा है। किसी गरीब और किसी शरीफ को छेड़ना नहीं है, लेकिन किसी गुंडे किसी अपराधी को सीना तानकर चलने नहीं देना है। यूपी में जो काम भाई-बहन और बुआ-बबुआ की पार्टी नहीं कर पाया थी आज हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *