Share

नोएडा: नकली नोट छापने के मामले में एक लड़की समेत 3 लोग गिरफ्तार, इस वेब सीरीज से आया आइडिया
जाली नोट छापने के मामले में एक लड़की और दो लड़कों को पकड़ा गया है। लड़की की पहचान कोमल के रूप में हुई है, वहीं लड़कों की पहचान सरगुन और धीरज के रूप में हुई है।
नोएडा: जाली नोट छापने के मामले में एक लड़की और दो लड़कों को पकड़ा गया है। लड़की की पहचान कोमल के रूप में हुई है, वहीं लड़कों की पहचान सरगुन और धीरज के रूप में हुई है। ये लोग शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी से प्रेरित होकर ये काम कर रहे थे। पकड़े गए लोगों के पास से 54 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।
इस मामले में डीसीपी सेंट्रल नोएडा राम बदन सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘जाली नोट छापने के मामले में एक लड़की और दो लड़के पकड़े गए हैं। लड़कों का नाम सरगुन और धीरज है, लड़की का नाम कोमल है। इन लोगों ने शाहिद कपूर की वेब सीरीज फर्जी से प्रेरित होकर यह काम किया है। इनके पास से कुल 54 हजार रुपए बरामद हुए हैं।’

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *