Share

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड अब जून तक भारत आएंगे। हालांकि उन्हें इसके पहले ही आना था, लेकिन यह यात्रा टल गई है। यात्रा टलने से चीन को राहत महसूस हो रही थी, लेकिन जून में यात्रा का कार्यक्रम बनने की सूचना से फिर चीन के पेट में दर्द शुरू हो गया है। पिछले साल दिसंबर में तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी यह पहली विदेश यात्रा होगी। प्रधानमंत्री प्रचंड के शीर्ष सहयोगी ने शनिवार को कहा, ‘‘नेपाल सरकार आगामी वित्त वर्ष के लिए मई के अंत में सालाना बजट प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है और प्रधानमंत्री की यात्रा उसके बाद ही होगी।
प्रचंड के सहयोगी ने कहा कि आंतरिक कारणों को लेकर प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा फिलहाल टाल दी गई है और प्रथम विदेश यात्रा जून से पहले होने की संभावना नहीं है। इससे पहले, सरकार मई के दूसरे और तीसरे सप्ताह के बीच प्रचंड की भारत यात्रा के लिए तैयारी करने में व्यस्त थी। नेपाल में हाल में हुए चुनावों के नतीजों ने भी देश में राजनीतिक स्थिरता कायम रखने के लिए प्रचंड (68) को यात्रा पर पुनर्विचार के लिए मजबूर किया।
इस महीने हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन को तीन में दो सीट पर शिकस्त मिली। इनमें एक सीट तान्हु-1 और दूसरी चितवन-2 है। जनता समाजवादी पार्टी के प्रमुख उपेंद्र यादव बारा-2 सीट पर जीत हासिल करने में सफल रहे। उपचुनाव में उन्हें सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन प्राप्त था। उल्लेखनीय है कि प्रचंड ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के न्योते पर पिछले साल जुलाई में भारत की यात्रा की थी। प्रचंड ने पिछले साल 26 दिसंबर को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *