Share

एजेंसी समाचार
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के साथ मिलकर उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने उसके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और एक हथगोला बरामद किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, हंदवाड़ा पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम गनई मोहल्ला पजलपोरा मागम में नियमित जांच कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने संयुक्त दल से बचने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने चतुराई से उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कहा, तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक हथगोला और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। व्यक्ति की पहचान अमरगढ़ तरथपोरा निवासी खुर्शीद अहमद भट के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, शुरूआती जांच से पता चला है कि भट प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के लिए एक आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *