Share

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक के करीब 50 लाख बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल संवाद करते हुए कांग्रेस की 4 गारंटी योजनाओं पर तंज कसा। कांग्रेस अपनी 4 गारंटियों का बहुत बड़े स्तर पर प्रचार कर रही है। इन गारंटियों का असर लोगों पर भी होता दिख रहा है, खासकर ग्रामीण इलाकों में इसकी बहुत चर्चा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 4 गारंटी है।

डिग्री धारक बेरोजगार युवा को 3000 की सहायता और डिप्लोमा धारी युवा को 1500 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस ने दावा किया है कि सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग में ये चारों गारंटी लागू कर देंगे लेकिन कांग्रेस मतलब झूठ, भ्रष्टचार , भाई-भतीजावाद की गारंटी है। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की वारंटी पहले ही एकस्पायर हो गई है जिसकी वारंटी एक्सपायर हो गई हो उसकी गारंटी का कोई मतलब नहीं है।

कहा कि हमारा एजेंडा देश को विकसित करने का है। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से मेहनत करने की अपील की और ये कहा कार्यकर्ता सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि बूथ जीतने की शुरूआत तब होती है जब कार्यकर्ता बूथ से जुड़े परिवारों को जीत लेता है, उनके दिल को जीत लेता है।

बीजेपी के प्रति लोगों में विश्वास
उन्होंने कहा कि एक अनुशासित कार्यकर्ता होने के नाते मैं भी आप सभी कार्यकर्ताओं और जनता के दर्शन करने के लिए आ रहा हूं। राज्य में प्रचार करने वाले BJP नेता बताते हैं कि प्रचार के दौरान उन्हें लोगों से कितना प्यार मिलता है। यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने कहा- भाजपा और अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। सत्ता हथियाना हमारे विरोधियों का एजेंडा है जबकि हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना।

दुनिया के अनेक देश कोरोना से लड़ने में पस्त हो गए लेकिन भारत ने सफलता से कोरोना से लड़ाई लड़ी है। आज देश गरीबी से लड़ रहा है। आज देश इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिकॉर्ड निवेश कर रहा है। आज देश किसानों को लाखों-करोड़ों रुपए किसान सम्मान निधि के माध्यम से भेजकर उन्हें ब्याजखोरों से बचा रहा है।

जहां डबल इंजन की सरकार वहीं गरीब कल्याण योजनाओं में तेजी
बीते 9 वर्षों में देश का अनुभव रहा है कि जहां-जहां भाजपा की डबल इंजन सरकार है वहां-वहां गरीब कल्याण योजनाएं तेजी से जमीन पर उतरी हैं। जिन राज्यों में भाजपा सरकार नहीं है वहां वह कोशिश करते हैं कि केंद्र सरकार की कोई भी योजना सफल न हो। कुछ लोग तो योजना से जुड़ते ही नहीं है और कुछ राज्य ऐसे हैं जो योजना का नाम बदल देते हैं।

जब भाजपा को सेवा को मौका मिलता है तो विकास की स्पीड और स्केल दोनों बढ़ जाती है। 2014 से पहले की योजनाओं में एक घर बनने में 300 दिन लगते थे, हमारी योजना में 100 दिन से भी कम समय में घर बन रहे हैं। पहले घर का आकार 20 वर्ग मीटर होता था, अब घर का आकार 25 वर्ग मीटर होता है। पहले की योजना में एक घर को 70-75 हजार रुपये की मदद दी जाती थी, आज ये मदद 1 लाख 30 हजार रुपये कर दी गई है।इससे भी बड़ी बात ये है कि अब पैसे सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं, कोई बिचौलिया नहीं होता है।

60 सालों में AIIMS की संख्या 1 से बढ़कर 7 हुई लेकिन भाजपा की सरकार बनने के बाद सिर्फ 9 वर्षों में हमने देश में AIIMS की संख्या को तीन गुना बढ़ा दिया। ये ताकत है डबल इंजन सरकार की। अब देश में 20 AIIMS हैं और 3 AIIMS पर काम चल रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *