Share

उत्तर प्रदेशइसी शख्स ने दी CM योगी को जान से मारने की धमकी, इसके पीछे ‘गर्लफ्रेंड’ का भी है एंगल
इसी शख्स ने दी CM योगी को जान से मारने की धमकी, इसके पीछे ‘गर्लफ्रेंड’ का भी है एंगल
जांच के दौरान जब कानपुर पुलिस ने मोबाइल फोन के मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि उनका फोन गायब हो गया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में कानपुर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कानपुर पुलिस ने बाबूपुरवा इलाके से आमीन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। अपराधी ने डायल 112 पर मैसेज कर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी भेजी थी, जिसके बाद लखनऊ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को नापसंद करता था, और उसे फंसाने के लिए उसने यह सारा खेल रचा था।
बर्थडे के लिए गर्लफ्रेंड को घर बुलाया, पहले केक कटवाया फिर उतारा मौत के घाट; 6 साल से था रिलेशनशिप
बाबूपुरवा के एसीपी संतोष कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया, ‘25 अप्रैल को सुबह डायल 112 पर मोबाइल से एक कॉल आई थी, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को धमकी दी गई थी। इस सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आमीन उर्फ छोटू निवासी बेगमपुरवा, बाबूपुरवा को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से मोबाइल और सिम बरामद हुए हैं। उसने बताया कि उसने मोबाइल चोरी कर यह धमकी दी थी।’ पुलिस ने कहा कि युवक अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाना चाहता था, इसीलिए उसने उनका फोन चोरी कर धमकी भरी कॉल की।
जांच के दौरान जब कानपुर पुलिस ने मोबाइल फोन के मालिक से पूछताछ की तो पता चला कि उनका फोन गायब हो गया था। जांच में आगे पता चला कि आमीन उर्फ छोटू नाम का युवक अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को पसंद नहीं करता था, क्योंकि वह इस रिश्ते से नाखुश थे। पुलिस ने कहा कि आमीन पर मोबाइल चोरी का मुकदमा दर्ज कर अन्य गंभीर धाराएं लगाई जा रही हैं, और उसने सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाने के लिए ही सीएम को धमकी दी थी। पुलिस ने कहा कि उसने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और बुधवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेजा जाएगा

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *