Share

नई दिल्ली एक बार फिर पीएफआई को लेकर जांच एजेंसियों ने दबिश दी है। देशभर में एनआईए की रेड चल रही है। एनआईए ने यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश की 17 लोकेशन पर छापेमारी की है। जांच एजेंसियों को विशेष इनपुट मिला था कि अभी भी पीएफआई संगठन गैरकानूनी काम कर रहा है। इसके बाद एक सात एनआईए की कई टीमें 17 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।
बिहार की फुलवारी शरीफ में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसको लेकर दरभंगा के उर्दू बाजार में भी रेड हुई है। दरभंगा में भी एनआईए की कार्रवाई हो रही है। जानकारी के मुताबिक यहां पर एनआईए दो लोकेशन पर रेड कर रही है। दरभंगा शहर के उर्दू बाजार में डॉक्टर शारिक रजा के घर रेड हो रही है। दरभंगा में ही सिंहवाड़ा थाना एरिया के शंकरपुर में महबूब के घर पर भी छामेपारी की जा रही है।
ये पहली बार नहीं है कि जब जांच एजेंसी ने ऐसी कार्रवाई की हो। इसी साल जनवरी में एनआईए ने फुरवाली शरीफ के टेरर मॉड्यूल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें जो आरोप लगाए थे वो बेहद खौफनाक थे। अगर समय रहते पीएफआई के टेरर मॉड्यूल का फंडाफोड़ नहीं होता तो परिणाम घातक हो सकते थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *