Share

एजेंसी समाचार
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 732 न्यायिक अफसरों का तबादला कर दिया है। स्थानांतरित किए गए जजों में एडीजे रैंक के 176, सीनियर डिवीजन के 38 और जूनियर डिवीजन के 518 जज शामिल हैं। न्यायिक अधिकारियों को 28 अप्रैल तक चार्ज छोड़ने के लिए कहा गया है। हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि न्यायिक अफसरों के वार्षिक स्थानांतरण किए जा रहे हैं। न्यायिक अफसरों को निश्चित तिथि तक अपना चार्ज देकर तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। महानिबंधक ने एक सामान्य सूची जारी की है, जिसमें प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर सहित प्रदेश के सभी जिलों के न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *