Share

रिया चक्रवर्ती लगभग 3 साल बाद पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। वह जल्द एमटीवी रोडीज के आगामी सीजन 19 में गैंग लीडर के रूप में नजर आएंगी। इस सीजन को अभिनेता सोनू सूद होस्ट करने वाले हैं और शो के 3 गैंग लीडर के रूप में रिया, प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी का नाम सामने आया है। रिया ने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एमटीवी रोडीज 19 का प्रोमो भी साझा किया है, जिसमें वह बेखौफ अंदाज में नजर आईं। वीडियो में रिया कहती हैं, आपको क्या लगा मैं वापस नहीं आऊंगी। डर जाऊंगी। डरने की बारी किसी और की है। मिलते हैं ऑडिशंस पर। एमटीवी रोडीज 19 का हिस्सा बनने पर रिया ने कहा, मैं एमटीवी रोडीज कर्म या कांड का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, यह बहुत पॉपुलर रियलिटी शो है। एमटीवी के साथ काम करना घर वापसी जैसा लगता है। मैं सोनू सूद और अपने साथी गैंग लीडर्स के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।रिया की पेशेवर जिंदगी के बारे में बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म चेहरे में देखा गया था। इसके अलावा रिया मेरे डैड की मारुति, जलेबी, हाफ गर्लफ्रेंड और बैंक चोर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बता दें, साल 2020 में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अभिनेता के परिवार ने रिया को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद ड्रग्स मामले में रिया जेल में भी रहीं थीं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *