Share

रणदीप भाटी गैंग का प्रमुख सदस्य जोगेंद्र जुगला गिरफ्तार, व्यापारी से मांगी थी रंगदारी
जोगेंद्र द्वारा एक कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लायर से 5 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर सप्लायर को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।रणदीप भाटी गैंग का प्रमुख सदस्य जोगेंद्र जुगला गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा और दादरी पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत पुलिस ने रणदीप भाटी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए प्रमुख सदस्य की पहचान जोगेंद्र उर्फ जुगला के रूप में की गई है जो कासना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव घंघोला का निवासी है। गिरफ्तार जोगेंद्र के पास से पुलिस ने पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। बता दें कि जोगेंद्र द्वारा एक कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लायर से 5 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर सप्लायर को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इस मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान के मुताबिक जोगेंद्र शातिर किस्म का अपराधी है। इसके उपर 2 दर्जन से अधिक मामले अलग अलग थानों में दर्ज हैं। आरोपी मूलरूप से कासना थाना के तहत घंघोला गांव का रहने वाला है। यह रणदीप भाटी गैंग के प्रमुख सदस्यों में से एक है। डीसीपी ने बताया कि रणदीप भाटी गैंग के लिए यह अपने साथियों के साथ मिलकर वसूली व रंगदारी वसूलने का काम करता था। हाल ही में इसने कंस्ट्रक्शन मैटेरियल सप्लाई करने वाले एक व्यापारी से 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
आरोपी जोगेंद्र को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया था। डीसीपी ने बताया कि बदमाश जोगेंद्र भाटी जोकि बिजनेसमैन कंस्ट्रक्शन और मैटीरियल सप्लायर आदि को असलहे के बल पर डरा धमकाकर जान से मानरे का डर दिखाकर अवैध वसूली कर अनुचित लाभ कमाते हैं। जोगेंद्र को दादरी बायपास पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जोगेंद्र के पास से 1 अवैध पिस्टल, 10 हजार नकदी, कारतूस और एक स्कॉर्पियों कार बरामद की है। बता दें कि जोगेंद्र पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *