Share

गाजियाबाद: डांस एकेडमी के सामने कार खड़ी करने से रोका, तो युवकों ने संचालक को लाठी-डंडों से पीटा;
सुरजीत एंजेल सिडॉन एकेडमी में डांस और एरोबिक्स क्लासेज चलाते हैं जिसमें महिलाओं लड़कियों का आना जाना रहता है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से कुछ लोग एकेडमी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर देते थे जिसकी वजह से परेशानी हो रही थी।
डांस एकेडमी के सामने पार्क की गई गाड़ी को हटाए जाने को लेकर हुआ विवाद।
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में खुलेआम सड़क पर गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। कुछ दबंगों ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। उस पर जमकर लात, घूंसे और डंडे बरसाए जिससे युवक को गंभीर चोट आई है। घटना साहिबाबाद इलाके के शालीमार गार्डन की है। यहां डांस एकेडमी के सामने पार्क की गई गाड़ी को हटाए जाने को लेकर विवाद हो गया।युवक ने दबंगों से डांस एकेडमी के बाहर कार पार्क करने से मना किया था। इस बात से नाराज होकर दंबगों ने युवक और उसके साथी की जमकर लाठी-डंडों से पिटाई की। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
शिकायतकर्ता सुरजीत ने बताया कि वह एंजेल सिडॉन एकेडमी में डांस और एरोबिक्स क्लासेज चलाते हैं जिसमें महिलाओं लड़कियों का आना जाना रहता है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से कुछ लोग एकेडमी के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर देते थे जिसकी वजह से परेशानी हो रही थी। शनिवार को भी जब गाड़ी एकेडमी के सामने पार्क की गई तो गाड़ी को हटाने के लिए कहा गया इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *