Share

उत्तर प्रदेश की स्वार और छानबे सीट पर उपचुनावों का ऐलान, 10 मई को वोटिंग, 13 मई को नतीजे
स्वार विधानसभा सीट सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की सदस्यता जाने पर खाली हुई है, जबकि अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल का निधन हो जाने से छानबे सीट रिक्त हो गई थी।
उत्तर प्रदेश के स्वार और छानबे विधानसभा सीटों के लिए चुनाव आयोग ने उपचुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर की छानबे सीटों पर 10 मई को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर वोटों की गिनती 13 मई को की जाएगी। बता दें कि स्वार विधानसभा सीट सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की सदस्यता जाने पर खाली हुई है, जबकि अपना दल (एस) के विधायक राहुल कोल का निधन हो जाने से छानबे सीट रिक्त हो गई थी।
यूपी उपचुनाव 2022: मैनपुरी, रामपुर, खतौली में चुनाव प्रचार थमा, 5 दिसंबर को होगी वोटिंग
13 अप्रैल को जारी होगा उपचुनाव का नोटिफिकेशन
चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, इन दोनों सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन का आखिरी तारीख 20 अप्रैल होगी जबकि 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 24 अप्रैल को अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इन दोनों सीटों पर विधानसभा उपचुनावों के लिए 10 मई को वोट डाले जाएंगे जबकि वोटों की गिनती 13 मई को होगी। पिछले चुनावो में स्वार सीट पर समाजवादी पार्टी के अब्दुल्ला आजम ने परचम लहराया था जबकि छानबे सीट पर अपना दल (एस) राहुल कोल ने जीत दर्ज की थी।
यूपी के उपचुनाव कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही संपन्न होंगे। कर्नाटक में भी 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को चुनावों के नतीजे आएंगे। यहां चुनावों की अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 20 अप्रैल है तथा नामांकन 24 अप्रैल तक वापस लिए जा सकते हैं। राज्य में एक चरण में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा सीटे हैं। भारतीय जनता पार्टी सत्ता में हैं और कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है। जनता दल (सेक्युलर) प्रदेश में तीसरी बड़ी राजनीतिक ताकत है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *