Share

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। पुलिस ने प्रेमी युगल को नई मंडी कोतवाली थाना क्षेत्र के बॉश कंपनी की एजेंसी के पास एक स्विफ्ट कार में बेहोश पाया। जिसके बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई और युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय मृतक अमनदीप जायसवाल और 25 वर्षीय पल्लवी दोनों लोग उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि बुधवार दोपहर को पीआरवी पर सूचना मिली थी कि एक युवक और एक युवती बॉश कंपनी की एजेंसी के पास एक स्विफ्ट कार में बेहोशी की हालत में पड़े हैं। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दो दिनों से थे लापता
जहां चिकित्सकों ने युवक अमनदीप जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। जबिक पल्लवी की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया। एएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों प्रेम संबंध में थे और दो दिनों से घर से लापता थे। एएसपी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने कार से दो मोबाइल फोन और विषैले पदार्थ की दो शीशी की बरामद की हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *