Share

यूपी: माफिया अतीक के दफ्तर की दीवारों से निकले पिस्टल-तमंचे-कैश, देखकर पुलिस की फटी रह गईं आंखें
उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस लगातार माफिया अतीक अहमद के बेटे-पत्नी और गुर्गों की तलाश कर रही है। मंगलवार को पुलिस ने उसके दफ्तर पर छापेमारी की और दफ्तर की दीवारों से पिस्तौल-बंदूकें और कैश बरामद किए गए हैं।
प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस लगातार माफिया अतीक अहमद के बेटे-पत्नी और गुर्गों की तलाश कर रही है। इसी क्रम में यूपी पुलिस ने चकिया स्थित अतीक अहमद के ऑफिस पर मंगलवार को छापेमारी की और इस दौरान कई असलहे एवं लाखों रुपये कैश बरामद किए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि अतीक अहमद गैंग के गुर्गों और परिवार के लोगों ने अपने हथियार और कैश को खंडहर हो चुके दफ्तर में छुपा कर रखा है, ताकि किसी को यहां पर छुपाने का शक ना हो। अब आशंका जाहिर की जा रही है कि उमेश पाल की हत्या में प्रयुक्त हथियार भी यहीं पर छुपा कर रखे गए थे।पुलिस ने खंडहर हो चुके दफ्तर को खंगाला
छापेमारी में पुलिस को करीब 80 लाख कैश, 10 अवैध हथियार मिले हैं। पुलिस ने बाहर से टूटी हुई बिल्डिंग से छापेमारी शुरू की फिर अंदर के कई कमरों को खंगाला। कमरे की फॉल्स सीलिंग को जब तोड़ा गया तो उसके भीतर से कैश और हथियार मिले। एक कमरे से पहले कुछ रिकवरी हुई फिर पुलिस ने अंदर जाकर पीछे के कमरे की फॉल्स सीलिंग को तोड़ा जहां से कैश और 10 अवैध हथियार मिले है। फॉल्स सीलिंग को तोड़ने के साथ ही पुलिस ने ऑफिस के सोफा, अलमारी भी चेक किया।
फॉल्स सीलिंग में छुपाकर रखे थे हथियार और लाखों रुपये
जानकारीा के मुताबिक ऑफिस को देखकर लगता ही नहीं था कि यहां ये सब छुपाकर रखा गया होगा। बाहर से बिल्डिंग टूटी हुई है इसी में माफिया अतीक अहमद के अवैध कामों का दफ्तर चल रहा था। रिकवरी के बाद पुलिस ने कैश गिनने वाली मशीन भी मंगवाई। बता दें कि शानू और अबु तालिब, दोनों मामा भांजे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनकीं निशानदेही पर ही अतीक के पुराने कार्यालय से करीब 80 लाख कैश और 10 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
अब सवाल उठता है कि क्या इन्ही अवैध हथियारों से उमेश पाल की हत्या शूटर्स और असद ने की थी, ये कैश कहां से आया, पुलिस अब इसकी जांच में जुट गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *