Share

प्यूरिन पचाने में कारगर है चावल का पानी (मांड), 15 दिनों में कंट्रोल कर सकता है बढ़ा हुआ यूरिक एसिड
हाई यूरिक एसिड में चावल का पानी: चावल का पानी जिसे कई जगहों पर मांड भी कहा जाता है, पेट और स्किन की समस्याओं में कई प्रकार से फायदेमंद है। आइए, जानते हैं यूरिक एसिड में इसे पीने के फायदे।
चावल का पानी पीने के फायदे: चावल का मांड, सेहत के लिए कई प्रकार से फायजदेमंद माना जाता है। इसमें न सिर्फ विटामिन बी, सी और ई होता है बल्कि, ये शरीर के लिए एक लैक्सटेसिव की तरह भी काम करता है। लेकिन, आपको यह जान कर हैरानी हो सकती है कि बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में चावल का पानी काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। कैसे, आइए जानते हैं इसे पीने का तरीका और यूरिक एसिड में इसके फायदे।
यूरिक एसिड में चावल का पानी दो तरीके के काम करता है। पहले तो इसका लैक्सटेसिव गुण, नसों में जमा प्यूरिन को साफ करने में मदद करता है। साथ ही ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फिर प्रोटीन मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इस दौरान ये शरीर में जमा प्यूरिन में कमी लाता है और यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इस पानी को पानी से शरीर में जमा प्यूरिन क्रिस्टल को पिघलाने में मदद मिलती है, जिससे गाउट की समस्या से बचाव होता है।
सेब की तरह दिखनेवाले इस फल को खाने से जोड़ों का दर्द होगा तुरंत कम, यूरिक एसिड के पीड़ित ज़रूर करें इसका सेवन
यूरिक एसिड में चावल का पानी कैसे पिएं-
यूरिक एसिड में चावल का पानी पीने के लिए पहले, चावल को पका कर इसका पानी निकाल लें। अब इस पानी में थोड़ा काला नमक और नींबू का रस मिला लें। अब इस पानी को रोजाना पिएं। आप पाएंगे कि ये न सिर्फ यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मदद करेगा, बल्कि ये पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही करके, इसे अंदर से डिटॉक्स करने में भी मदद करेगा।मार्च की चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, बॉडी रहेगी हमेशा हाइड्रेटेड
साथ ही ये चावल का पानी पीना, आपको बस यूरिक एसिड की समस्या से ही बचाव में मदद नहीं करेगा बल्कि, ये स्किन और पेट की कई समस्याओं को भी करने में मदद करेगा। तो, अगर आपका यूरिक एसिड की समस्या रहती है तो आपको चावल का पानी पीना शुरू करना चाहिए।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *