Share

आनंद राय की पोस्ट पर भड़कीं BJP नेता रंजना बघेल, बोलीं- घर आकर जूते मारूंगी और पहुंच गईं
आनंद राय ने एक पोस्ट की थी जिसमें रंजना बघेल को आदिवासियों के संगठन जयस के प्रमुख और कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा को माला पहनाते हुए तस्वीर थी। इसके बाद बीजेपी नेता रात को राय के इंदौर स्थित घर पर जा धमकी।
मध्य प्रदेश में पेशे से डॉक्टर और व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने सियासी गर्माहट ला दी है। यह पोस्ट बीजेपी नेत्री और पूर्व मंत्री रंजना बघेल पर की गई है। पहले तो बघेल ने एक वीडियो जारी कर जूते मारने की धमकी दी और उसके बाद रात को उनके इंदौर स्थित घर पर जा धमकी। पूर्व मंत्री रंजना बघेल का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले आनंद गलत और भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज को तोड़ने और बर्बाद करने का काम किया है। साथ ही बघेल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आनंद राय अपने सोशल मीडिया से पूर्व में की गई पोस्ट हटा लें नहीं तो वे जूते मारेंगी और FIR दर्ज कराएंगी।
बता दें कि आनंद राय ने एक पोस्ट की थी जिसमें रंजना बघेल को आदिवासियों के संगठन जयस के प्रमुख और कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा को माला पहनाते हुए तस्वीर थी और उन्होंने लिखा था, “अगले चुनाव में रंजना बघेल जयस का साथ देंगी, भाजपा मनावर नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे भी होंगे, साथ में कुक्षी विधानसभा सीट पर साझा रणनीति बनी, सोफे पर बैठे हैं भाजपा नेता दिनेश ग्रेवाल (सिंधिया गुट) जिनको पिछली बार धार संसदीय क्षेत्र से टिकट मिला था और भाजपा के छतर सिंह दरबार के सामने हार गए थे।”‘संसद में बोलने दें तो जवाब दूंगा’, अपने बयान पर मचे बवाल के बीच बोले राहुल गांधी
अब वंदे भारत ट्रेन चलाएंगी एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव
बीजेपी नेता ने डॉक्टर को छत से भागते देखा
आनंद राय की इस पोस्ट के बाद बीजेपी नेता बघेल ने उनके इंदौर आवास पर पहुंचकर राय से बात करनी चाही, मगर वह मिले नहीं। उसके बाद एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रंजना बघेल कह रही हैं कि आनंद राय या तो नौकरी करें अथवा नेतागिरी। वे आदिवासियों को तोड़ने का और बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। रंजना यह भी कह रही है कि डॉ. राय को उन्होंने छत से भागते देखा है, जबकि पत्नी घर में होने से इंकार कर रही है।आनंद राय की पोस्ट पर भड़कीं BJP नेता रंजना बघेल, बोलीं- घर आकर जूते मारूंगी और पहुंच गईं
आनंद राय ने एक पोस्ट की थी जिसमें रंजना बघेल को आदिवासियों के संगठन जयस के प्रमुख और कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा को माला पहनाते हुए तस्वीर थी। इसके बाद बीजेपी नेता रात को राय के इंदौर स्थित घर पर जा धमकी।
मध्य प्रदेश में पेशे से डॉक्टर और व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर डॉ. आनंद राय की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने सियासी गर्माहट ला दी है। यह पोस्ट बीजेपी नेत्री और पूर्व मंत्री रंजना बघेल पर की गई है। पहले तो बघेल ने एक वीडियो जारी कर जूते मारने की धमकी दी और उसके बाद रात को उनके इंदौर स्थित घर पर जा धमकी। पूर्व मंत्री रंजना बघेल का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले आनंद गलत और भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने आदिवासी समाज को तोड़ने और बर्बाद करने का काम किया है। साथ ही बघेल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आनंद राय अपने सोशल मीडिया से पूर्व में की गई पोस्ट हटा लें नहीं तो वे जूते मारेंगी और FIR दर्ज कराएंगी।
बता दें कि आनंद राय ने एक पोस्ट की थी जिसमें रंजना बघेल को आदिवासियों के संगठन जयस के प्रमुख और कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा को माला पहनाते हुए तस्वीर थी और उन्होंने लिखा था, “अगले चुनाव में रंजना बघेल जयस का साथ देंगी, भाजपा मनावर नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे भी होंगे, साथ में कुक्षी विधानसभा सीट पर साझा रणनीति बनी, सोफे पर बैठे हैं भाजपा नेता दिनेश ग्रेवाल (सिंधिया गुट) जिनको पिछली बार धार संसदीय क्षेत्र से टिकट मिला था और भाजपा के छतर सिंह दरबार के सामने हार गए थे।”‘संसद में बोलने दें तो जवाब दूंगा’, अपने बयान पर मचे बवाल के बीच बोले राहुल गांधी
अब वंदे भारत ट्रेन चलाएंगी एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव
बीजेपी नेता ने डॉक्टर को छत से भागते देखा
आनंद राय की इस पोस्ट के बाद बीजेपी नेता बघेल ने उनके इंदौर आवास पर पहुंचकर राय से बात करनी चाही, मगर वह मिले नहीं। उसके बाद एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रंजना बघेल कह रही हैं कि आनंद राय या तो नौकरी करें अथवा नेतागिरी। वे आदिवासियों को तोड़ने का और बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। रंजना यह भी कह रही है कि डॉ. राय को उन्होंने छत से भागते देखा है, जबकि पत्नी घर में होने से इंकार कर रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *