Share

BMC में बड़ा खेल करने की तैयारी! BJP विधायक राम कदम ने बुक की पूरी ट्रेन, लोगों को काशी-सारनाथ यात्रा पर भेजा
यात्रा का लाभ उठाने वाले लोगों ने विधायक राम कदम की तारीफ की और साफ कहा कि इस यात्रा से BJP को फायदा होगा और पार्टी को वोट मिलेगा।
देश के सबसे बड़े बजट वाले नगर निगम BMC के चुनाव धीरे-धीरे करीब आ रहे हैं और कभी भी तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में BJP इस बार BMC की सत्ता हासिल करने में मदद करने वाला कोई भी मौका नही छोड़ना चाहती। यही वजह है कि मुंबई के घाटकोपर से विधायक राम कदम अपने इलाके के लोगों को काशी-विश्वनाथ महादेव के दर्शन कराने पूरी ट्रेन बुक करके ले जा रहे हैं। हालांकि शनिवार को जो खास ट्रेन कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से रवाना हुई, वह वाराणसी के काशी के अलावा सारनाथ भी जाएगी।उद्धव गुट पर बीजेपी नेता राम कदम ने कसा तंज, कहा – ‘शायद रात की अब तक उतरी नहीं’
उत्तर भारतीयों के वोट पर है बीजेपी की नजर
बीजेपी की इस कवायद से साफ नजर आ रहा है कि वह एक ही यात्रा से BJP मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीयों और गुजराती वोट बैंक पर दांव मारने की कोशिश कर रही है। इस खास ट्रेन में करीब 2500 यात्री सवार है, जिनकी कुल यात्रा 7 दिनों की होगी। विधायक राम कदम ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। पूरी ट्रेन को BJP के पोस्टर से ढंक दिया गया था। इस यात्रा का लाभ उठाने वाले लोगों ने भी विधायक राम कदम की तारीफ की और साफ कहा कि इस यात्रा से BJP को फायदा होगा और पार्टी को वोट मिलेगा।
ट्रेन में सवार लोगों ने की राम कदम की तारीफ
ट्रेन में सवार लोगों का कहना था कि राम कदम पहले से ही यह यात्रा कराते रहे हैं। यात्रा कर रहे लोगों ने भी कहा कि विपक्ष को सिर्फ राजनीति करनी है, लेकिन लोगों के लिए BJP विधायक ज्यादा बेहतर काम कर रहे है। ट्रेन में कुछ ऐसे यात्री भी थे जिनके परिवार के लोगों ने पहले इसी तरह की यात्रा का लाभ उठाया। वहीं, इस मौके पर बीजेपी विधायक राम कदम ने साफ कहा कि यह यात्रा जो काशी विश्वनाथ से शुरू हुई है, वह BMC में बीजेपी-शिंदे सेना में जीत से खत्म होगी।
राम कदम ने कहा, और भी यात्राएं कराई जाएंगी
राम कदम ने इसे वोट बैंक के लिए करवाई जा रही राजनीतिक यात्रा मानने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उद्धव ठाकरे की कार्यकाल के दौरान भगवान मंदिर में बंद थे, और BJP अब लोगों को भगवान के मंदिरों में दर्शन करवा रही है और इसका आशीर्वाद पार्टी को BMC चुनाव में मिलेगा। इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए राम कदम ने कहा कि सिर्फ काशी-सारनाथ की ही यात्रा नहीं कराई जाएगी बल्कि केदारनाथ-बद्रीनाथ और अगले साल जनवरी अयोध्या के राम मंदिर की भी यात्रा कराई जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *