Share

रोज़ाना खाली पेट अंजीर खाने से सेहत को मिलेंगे चौंकाने वाले फायदे, जानें एक दिन में कितना खाना चाहिए?
किशमिश की तरह अंजीर भी एक फल है, जिसका सेवन फल और ड्राई फ्रूट दोनों तरह से किया जाता है। जाने माने आयुर्वेदिक डॉ अबरार मुल्तानी हमें बता रहे हैं कि इसके सेवन से आपको क्या फायदे होंगे।
ड्राई फ्रूट्स हमारी बिगड़ी हुई सेहत को दुरुस्त करने का काम करते हैं। बादाम, अखरोट, किशमिश या फिर काजू से होने वाले लाभ किसी से छुपे नहीं हैं, ये नट्स आपकी सेहत का ख़ास ख्याल रखते हैं। हालांकि, इनके आलावा एक और ड्राई फ्रूट है जो बेहद गुणकारी है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं अंजीर की। किशमिश की तरह अंजीर भी एक फल है, जिसका सेवन फल और ड्राई फ्रूट दोनों तरह से किया जाता है। जाने माने आयुर्वेदिक डॉ अबरार मुल्तानी हमें बता रहे हैं कि इसके सेवन से आपको क्या फायदे होंगे। अंजीर के पेड़ अरब, अफगानिस्तान, ईरान और दक्षिण अफ्रीका में बहुतायत से पाए जाते हैं। भारत में यह कश्मीर में पाया जाता है। अंजीर के कच्चे फल गूलर के जैसे होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार अंजीर पित्त रोगों को नष्ट करता है तथा पेट, हृदय, और मस्तिष्क के रोगों में विशेषकर लाभदायक है। अंजीर में कॉपर, सल्फर और क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं। अंजीर में विटामिन ए, बी और सी होते है। ताजे अंजीर की तुलना में सूखे अंजीर में शर्करा और क्षार तीन गुना अधिक पाया जाता है।सूखे अंजीर को हमें कम से कम 12 से 24 घंटे भिगोने के बाद ही खाना चाहिए। रोज़ाना 2 से 3 अंजीर को टुकड़े करके पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दें और पी जाएं। पीने के बाद बचे हुए अंजीर को चबाकर खाएं। एक स्वस्थ व्यक्ति एक दिन में दो या तीन अंजीर का सेवन करना चाहिए। हालांकि इसकी मात्रा की सही जानकारी लेने के लिए आप एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *