Share

Gadar 2: शूटिंग के दौरान हुआ कुछ ऐसा जिसे देखकर और सुनकर भी नहीं कर पाएंगे विश्वास, तारा और सकीना भी है शॉक
फिल्म ‘गदर 2’ रिलीज के पहले से ही चर्चा में बनी हुई है, कभी अमीषा पटेल तो कभी सनी देओल अपने लुक के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं तो अब फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Gadar 2: फिल्म ‘गदर’ में सनी देओल (तारा सिंह) और अमीषा पटेल (सकीना) का रोल कर रहे हैं। जब से फिल्म ‘गदर 2’ की रिलीज डेट सामने आई है, तब से फिल्म के लिए फैंस के बीच एक्साइटेड और बढ़ा गई है। फिल्म रिलीज के पहले ही सकीना और तारा सिंह हर तरफ छा चुके हैं। कभी लुक को लेकर तो कभी सेट से लीक वीडियो को लेकर, वहीं अब एक बार फिर से तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी ‘गदर 2’ के साथ रिलीज होने वाली है, लेकिन कुछ दिन पहले ही पता चला था की फिल्म ‘गदर 2’ में दो विलेन नजर आने वाले हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही फिल्म से जुड़ी और स्टार कास्ट से जुड़ी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फिल्म ‘गदर 2’ की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर गदर मचा रही है। सेट से कई वीडियो अभी तक लीक हो चुकी है। सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ का फैंस बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। फिल्म के सेट से कुछ फोटो और वीडियो लीक हुए हैं, जिसमें तारा सिंह एक किसान से बात करते दिखाई दे रहे हैं पर इस वीडियो में किसान ने कुछ ऐसा कहा दिया है जिससे सभी हैरान है।
सनी देओल ने 5 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सनी देओल बैलगाड़ी पर सवार एक किसान से बातचीत कर रहे थे। हालांकि खास बात ये रही है कि उस किसान को पता ही नहीं था कि वो सनी देओल से बात कर रहा है। किसान ने सनी से कहा, ‘आप तो सनी देओल की तरह दिख रहे हैं।’ इस पर एक्टर ने कहा कि वो सनी देओल ही हैं। ये सुनते ही किसान बिल्कुल चौंक जाता है। सनी इन दिनों महाराष्ट्र के अहमदनगर में अपनी फिल्म ‘गदर 2’ की शूटिंग कर रहे हैं।
फिल्म ‘गदर 2’ 11 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। ये 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘गदर’ की सीक्वल है। पिछली फिल्म की तरह इसका भी डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म गदर मचाने को तैयार है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *