Share

तुर्की के भयानक भूकंप में मौत का आंकड़ा है कि थमने नाम नहीं ले रहा है। तुर्की और सीरिया के भूकंप से मरने वालों की संख्या 24000 के पार पहुंच गई है। वहीं इस भूकंप में एक भारतीय की भी मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के रहने वाले विजय कुमार बेंगलुरु में कार्यरत थे, जो पिछले महीने ही बिजनेस ट्रिप पर तुर्की गए थे। तुर्की में 6 फरवरी को आये विनाशकारी भूकंप के बाद से ही उत्तराखंड का एक व्यक्ति लापता था। इसके बाद उत्तराखंड के विजय की मौत की पुष्टि हुई है।

भारतीय दूतावास, अंकारा ने ट्वीट किया, “6 फरवरी के भूकंप के बाद से तुर्की में लापता एक भारतीय नागरिक विजय कुमार का पार्थिव शरीर मिला है और मलत्या में एक होटल के मलबे के बीच उनकी पहचान की गई है। वह एक बिजनेस यात्रा पर थे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदना। हम उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके परिवार तक पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे हैं।”

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *