Share

लंबे वक्त से बीमारियों से जूझ रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव इलाज करवा कर भारत लौटे। दो महीने पहले सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले लालू यादव आज शनिवार को भारत लौटे। वे अभी दिल्ली में ही रहेंगे। दिल्ली एयरपोर्ट से लालू यादव अपनी बेटी और सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पर पहुंचेंगे।

अपने पिता के लिए किडनी डोनेट करने वाली लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से अपील की है कि आप लोग अब उनके पिता का ख्याल रखिएगा। बताया जा रहा है कि कुछ दिन दिल्ली में रहने के बाद लालू यादव होली तक पटना के लिए रवाना होंगे।

लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर में 5 दिसबंर 2022 को माउंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में हुआ था। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी डोनेट की थी। रोहिणी ने बताया था कि सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव अब स्वस्थ हैं। लालू की बेटी रोहिणी सिंगापुर में ही रहती हैं। किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान लालू यादव का पूरा परिवार सिंगापुर में मौजूद था।

वहीं, पिता को किडनी डोनेट करने की वजह से रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ हुई थी। विपक्ष के नेताओं ने भी रोहिणी के इस कदम की जमकर सराहना की थी। हालांकि, अभी लालू यादव कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। वहीं, लालू प्रयाद यादव के भारत लौटने के साथ राजनीतिक गलियारों में ये भी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि उनके बिहार लौटते ही राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव भी हो सकते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *