Share

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर दिया बड़ा बयान, PoK को लेकर किया ये अहम दावा
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्ताान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे POK हो या पाकिस्तान, कोई संकट में ना रहे। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में पहुंच चुका है। अर्थव्यवस्था के जानकार यह मानने लगे हैं कि 2027 तक भारत दुनिया के टॉप 3 अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने PoK को लेकर किया ये अहम दावा
भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्ताान को लेकर बड़ा बयाना दिया है। उन्होंने कहा कि चाहे POK हो या पाकिस्तान, कोई संकट में ना रहे। हम कामना करते हैं कि सब सुखी रहें। वसुधैव कुटुंबकम का संदेश देने वाला भारत है। भारत दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था है और विशेषज्ञों के मुताबिक 2027 तक टॉप 3 में आ जाएगा।
हम वसुधैव कुटुंबकम में रखते हैं विश्वास: रक्षामंत्री
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश पाकिस्तान की आर्थिक कंगाली पर कहा चाहे पीओके (Pok) हो या पाकिस्तान हो वहां की जनता सुखी रहे, हम सदैव यही कामना करेंगे। क्योंकि भारत दुनिया का इकलौता देश है, जिसने भारत की सीमा में रहने वाले लोगों को ही अपने परिवार का सदस्य नहीं माना है, बल्कि पूरे विश्व की धरा पर रहने वाले लोगों को परिवार का सदस्य मानते हुए वसुधैव कुटुंबकम यह संदेश देने वाला भारत है।
पीओके में कोई भूख प्यास से दम न ​तोड़े, यही कामना: राजनाथ सिंह
इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कामना की है कि चाहे पीओके हो या पाकिस्तान हो कोई संकट में ना रहे सब सुखी हों। कोई भूख से प्यास से दम न तोड़ने पाए ऐसी स्थिति न उत्पन्न होने पाए हम यही कामना करेंगे।
चीन की कायराना हरकतों पर राजनाथ सिंह ने दिया ये बयान
चीन की कायराना हरकतों और बार-बार भारत को आंख दिखाने के सवाल पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उसे भारत की ताकत अच्छी तरह मालूम है। मुझे इस संबंध में कोई टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है, उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था में पहुंच चुका है। अर्थव्यवस्था के जानकार यह मानने लगे हैं कि 2027 तक भारत दुनिया के टॉप 3 अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *