Share

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत, 3 अन्य घायल
क्रिसमस का जश्न शुरू होने से सिर्फ कुछ घंटे पहले ही फ्रांस की राजधानी पेरिस गोलीबारी की एक बड़ी घटना से दहल गई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए।पेरिस में हुई गोलीबारी की घटना से दहशत फैल गई।
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को एक कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई। क्रिसमस के त्यौहार से सिर्फ कुछ घंटे पहले हुई इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी में घायल हुए 69 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि संदिग्ध ने कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र को निशाना क्यों बनाया।फ्रांस में भड़के दंगे, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोलेमामले की जांच शुरू की गई पेरिस के प्रॉसिक्यूशन ऑफिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध की पहचान की पुष्टि की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल ‘टेन्थ एरोनडिसिमेंट’ को घेर लिया है। यह इलाका गारे डे ल इस्ट ट्रेन स्टेशन के निकट स्थित है, जहां अकसर भीड़ रहती है। इस इलाके में कई दुकानें हैं जहां अक्सर खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। गोलीबारी ऐसे समय में हुई है जब पेरिस में क्रिसमस की तैयारियां की जा रही हैं। पेरिस पुलिस विभाग ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने के लिए कहा है जबकि आपातकालीन कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं।घायलों में से दो की हालत गंभीर
‘टेन्थ एरोनडिसिमेंट’ की मेयर एलेक्जेंड्रा कोर्डेबार्ड के अनुसार गोलीबारी कुर्दिश सांस्कृतिक केंद्र और एक रेस्तरां एवं सैलून के पास हुई है। कोर्डेबार्ड ने कहा कि हमलावर भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रॉसिक्यूशन ऑफिस ने कहा कि 3 घायलों में से एक की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि इस हमले के बारे में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे इसे एक आतंकवादी हमला माना जाए। बता दें कि फ्रांस में हाल के सालों में कई बड़े आतंकी हमले हुए हैं जिनमें अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *