Share

रविवार को पीएम मोदी रहेंगे पूर्वोत्तर के दौरे पर, त्रिपुरा और मेघालय को देंगे 6800 करोड़ रुपए की सौगातें
दोनों राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी जहां त्रिपुरा में सत्ता में है, वहीं मेघालय में वह अपनी ताकत बढ़ाने के लिए काम कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रविवार को पूर्वोत्तर के 2 राज्यों के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी चुनावी राज्य त्रिपुरा और मेघालय की यात्रा करेंगे। जहां वह 6,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे एवं उनका शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इन परियोजनाओं में आवास, सड़क, कृषि, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पर्यटन और आतिथ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की परियोजनाएं शामिल हैं।पीएमओ ने कहा कि मोदी उत्तर-पूर्व परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह में भी हिस्सा लेंगे और शिलॉन्ग में इसकी बैठक में शिरकत करेंगे। अगरतला में मोदी ‘प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और ग्रामीण’ के तहत दो लाख से अधिक लाभार्थियों के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। पीएमओ ने कहा कि उत्तर-पूर्व परिषद (एनईसी) का औपचारिक रूप से उद्घाटन सात नवंबर 1972 को हुआ था और इसने विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और विकास पहलों का समर्थन करके क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पीएमओ ने कहा कि एनईसी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, जल संसाधन, कृषि, पर्यटन और उद्योग सहित अन्य क्षेत्रों में मूल्यवान पूंजी और सामाजिक बुनियादी ढांचा तैयार करने में मदद की है।
पीएमओ ने बताया कि एक सार्वजनिक समारोह में मोदी 2,450 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। क्षेत्र में टेलीकॉम कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के एक कदम के रूप में प्रधानमंत्री देश को 4जी टावर समर्पित करेंगे, जिनमें से 320 से अधिक का काम पूरा हो गया है और करीब 890 निर्माणाधीन हैं। मोदी तीन राज्यों मेघालय, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में चार सड़क परियोजनाओं सहित कई अन्य विकास पहलों की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, वह उमसावली में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) शिलॉन्ग का उद्घाटन करें

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *