Share

फीफा फीवर हाई है
लाईट द स्काई है
फुटबॉल के महासमर में
सूरमा भये धराशायी है
मोरक्को का जोर चला है
स्पेन ने मुंह की खाई है
इटली रानी कर ना पाई
फिर से क्वालीफाई है
चली जापानी समुराई है
जर्मन को धूल चटाई है
मार्टिनेज की गोल्डन जनरेशन
बैरंग बेल्जियम आई है
मैसी मैजिक का चढ़ा खुमार
जिरु एमबापे की रफ्तार
बाईसिकल किक जमा के भईया
रिचरलसन ने भरी हुंकार
गोल पोस्ट पे डाल के डाका
रैश फोर्ड संग बकायो साका
वान गाल की डच टीम के
गाकपो मेम्फिस धूम धड़ाका
पुर्तगाल ने बोला हल्ला
लूट लिया स्विस बैंक का गल्ला
बेगाने हाफ में डोल रहा
रोनाल्डो बना है अबकी नल्ला
स्पेन का जैसे सपना टूटा
टिकी टाका को बानों ने लूटा
तीन पेनल्टी रोक के जैसे
कारनामा है बड़ा अनूठा
वन टच का है सारा खेल
इंग्लिश काउंटर तूफानी मेल
सुंग पेरिसिच के हैडर से
डिफेंडर हो गये सगरे फेल
पेपे मौडरिक भये उम्रदराज
पर कौशल का है शाही अंदाज़
हैड ट्रिक के टशन जश्न में
युवा रामोस भरे परवाज़
सिसों की जुल्फे मतवाली
अरबी कोच देवे है गाली
लाल कार्ड मिला कोच बेन्टो को
खेल रहा मैदान में काली
खिलाड़ी वही जो बने महान
जीको प्लातिनी और जिदान
मिड फील्ड के इस दगल में
फ्रेंच टीम बनी तूफान
अजब खेल का जादू टोना
पेले करार्फ और माराडोना
सॉकर के रोमांच में डूबा
भूमण्डल का कोना कोना
भारत वासी करे सवाल
वर्ल्ड कप में लगे केवल मिस कॉल
सियासत के दावँ पेंच में
फेडरेशन वाले बजाय गाल
क्रिकेटर बने सारे स्टार
फॉर्म परफॉर्मेंस से सब लाचार
बंगला देश के हाथों भईया
टीम इंडिया हुयी शर्मसार

प्रो0 सत्यव्रत सिंह रावत
प्राचार्य, हिन्दू कालेज, मुरादाबाद

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *