माउंटेनियर रवि कुमार फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित

190
Share

माउंटेनियर रवि कुमार फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण दिवस पर देश विदेश से कई पर्वतारोहियों ने हिस्सा लिया पंचायत भवन सभागार में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में युवाओं से इस क्षेत्र में कैरियर बनाने के बारे में जानकारी दी गई। नेपाल से आई अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही माया शेरपा कहा कि पर्वतारोहण का क्षेत्र उपलब्धियों से भरा है। लेकिन, युवाओं में पर्वतारोहण के प्रति जागरूकता कम है। एम आर एफ आई युवाओं में पर्वतारोहण के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा नेपाल में एवरेस्ट की चढ़ाई के लिए जो भी पर्वतारोही आएंगे, उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। हिम्मत और लगन से ही वह भारत की पहली महिला थी जो उत्तराखंड की नंदा देवी पर्वत की चोटी की चढ़ाई पूरी की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने कहा कि एमआरएफआई की स्थापना से मुरादाबाद में युवाओं को पर्वतारोहण के क्षेत्र में कैरियर बनाने को नई दिशा मिलेगी। इस प्रोग्राम में 10 लोगों को माउंटेनियर रवि कुमार एडवेंचर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम में इंडियन नेवी के कमांडर सुमित घोष, कमांडर देवी दत्त पंडा, आचार्य डॉक्टर धनंजय दुबे, राजीव सौमित्र, एनसीसी की 9वी व 23वी बटालियन के कैडेट्स, कोषाध्यक्ष प्रिया सिंह, राजीव ढल, ग्राम प्रधान रमेश कुमार, समेत अन्य मौजूद रहे। संचालन आशीष शर्मा एवं संयोजन माउंटेनियर रवि कुमार फाउंडेशन ऑफ इंडिया टेस्ट के अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह ने किया

LEAVE A REPLY