Share

मुरादाबाद। लाइनपार की लाइफलाइन कहा जाने वाला कपूर कंपनी पुल कल यानी रविवार को 4 घंटे बंद रहेगा। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक पब्लिक की आवाजाही पुल पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। रेलवे ने इसके लिए जिला पुलिस को पत्र भेजकर पुल के दोनों छोर पर यातायात पुलिस तैनात करने के लिए कहा है।
सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने जानकारी दी है कि रविवार को रेलवे के इंजीनियरों की टीम कपूर कंपनी पुल का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में यह चेक किया जाएगा कि पुल आवाजाही के लिए पूरी तरह सुरक्षित है या नहीं। ये पुल 1985 में बना था। महाराष्ट्र के चंदनपुर जिले में रेलवे ट्रैक के ऊपर बने फुट ओवर ब्रिज के गिर जाने के बाद पूरे देश में रेलवे ट्रैक पर बने एफओबी की रेलवे जांच करा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *