Share

MiG 29K Crashed: गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक मिग 29K लड़ाकू विमान तकनीकी खराबी आने के कारण समुद्र के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। पायलट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पायलट की हालत स्थिर बताई जा रही है। भारतीय नौसेना ने इस बात की जानकारी दी है। भारतीय नौसेना का इस घटना पर बयान भी सामने आया है। नौसेना ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए एक पूछताछ बोर्ड (BOI) को आदेश दिया गया है।
इससे पहले दिसंबर 2021 में राजस्थान के जैसलमेर से एक बुरी खबर आई थी। यहां भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ था। ये हादसा जैसलमेर के पास हुआ था और इसमें पायलट की मौत हो गई थी। भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी दी थी।
भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया था कि भारतीय वायुसेना की शाम की उड़ान ने दौरान हुई दुर्घटना में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा का निधन हो गया है और हम बहादुर के परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *