Share

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बारावफात के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जुलूस में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग घायल हुए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। सीएम योगी ने डीएम और पुलिस के सीनियर अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
कोतवाली नानपारा के ग्राम भग्गड़वा और चौरी कुटिया का बारावफात का जुलूस रविवार को तड़के लगभग चार बजे जब मासूपुर के पूर्व प्रधान जाहिर के दरवाजे से निकल रहा था, तभी जुलूस के अलम का पाइप बिजली के लटक रहे तार से छू गया। करंट के चपेट में आकर भग्गड़वा निवासी 24 वर्षीय अशरफ अली, 8 वर्षीय अश्फाक खां,18 वर्षीय इलियास व सुफियान 14 वर्ष निवासी भग्गड़वा मासुपुर व चौरी कोटिया निवासी 11 वर्षीय शफीक की झुलस कर मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए।
आनन फानन में सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा ले जाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय 27 वर्षीय तबरेज की भी मौत हो गई। अन्य भग्गड़वा दाख़िली मासूपुर कोतवाली नानपारा के दो लोग गंभीर रूप से घायल व दो लोग सामान्य घायल हुए हैं।

करंट से झुलसे मुराद खां पुत्र छम्मा खां 18 वर्ष, तबरेज पुत्र मो. इस्लाम खां 17 वर्ष गंभीर घायल हैं ‌। इन्हें बहराइच से लखनऊ रेफर किया गया है। चांद बाबू पुत्र बेचन 18 वर्ष, आफताब पुत्र रंजीत 12 आंशिक रूप से घायल हैं। अचानक हुए इस हादसे से गांव में कोहराम मचा हुआ है। छह मौतों से गांव में शोक छा गया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि फरमान व जहीर ने बताया कि हाईटेंशन तार नीचे लटक रहा था। इसे दुरुस्त करने को कहा गया था। किंतु विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएम डा. दिनेश चन्द्र, एसएसपी केशव कुमार चौधरी, एसपी ग्रामीण अशोक कुमार, एसडीएम अजीत परेश व सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव मौके पर पहुंच गए। डीएम ने बताया कि हादसे की जांच कराई जाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *