Share

यूपी में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की बड़ी तैयारी है लेकिन इन चुनावों में पार्टी से टिकट पाने के इच्‍छुक कई नेताओं की उम्‍मीदों पर पानी फिर सकता है। प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेन्‍द्र चौधरी ने नेताओं से कहा है कि न तो टिकट के लिए इधर-उधर दौड़ लगाएं और न ही टिकट बांटने के फेर में पड़ें। उन्‍होंने कहा कि टिकट तय करने का काम पार्टी कर लेगी।

बड़ी जीत के लक्ष्‍य के साथ निकाय चुनाव में उतरने जा रही बीजेपी का जोर सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने पर है। पिछड़ों-दलितों को साधने पर ज्यादा फोकस है। शनिवार को भाजपा के राज्य मुख्यालय पर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर दिन भर चलीं क्षेत्रवार बैठकों में इसे लेकर मंथन हुआ। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने प्रभारियों को साफ तौर पर समझा दिया कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण सहित चुनावी तैयारियों में जुटें। टिकट बांटने के फेर में कतई न फंसें।

तय किया गया कि सरकार और संगठन मिलकर चुनावी जीत के लिए जुटेंगे। उन्होंने कहा कि अक्सर प्रभारियों के पहुंचने पर टिकट के दावेदार संपर्क करने लगते हैं। कुछ प्रभारी भी उनसे बायोडाटा लेने लगते हैं। ऐसा बिल्कुल न हो। टिकट तय करने का काम पार्टी कर लेगी। आगामी 31 अक्तूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और 06 दिसंबर को बाबा साहब डा. भीमराम अंबेडकर की पुण्यतिथि पार्टी वार्ड स्तर मनाएगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *