Share

भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच
एशिया कप 2022 में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में कई ऐसे पल आए जब लोगों को दिल थाम लेना पड़ा। मैच आखिरी ओवर तक चला और दो गेंद रहते भारत ने जीत हासिल की। एशिया कप में टीम इंडिया की यह पाकिस्तान पर कुल नौवीं जीत और लगातार चौथी जीत रही। वहीं, भारतीय टीम ने पाकिस्तान से 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया। हम आपको इस मैच से जुड़े 15 खास पल दिखा रहे हैं…
1. कोहली ने वसीम अकरम को लगाया गले
कोहली ने वसीम अकरम को लगाया गले
मैच से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने एकदूसरे से काफी बार मुलाकात की। इसकी काफी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। हालांकि, रविवार के मैच से पहले एक तस्वीर ऐसी है, जिसको लेकर काफी बातचीत हो रही है। कोहली ने मुकाबले से पहले पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम से भी मुलाकात की। दोनों ने काफी हंसी-मजाक भी किया और एक-दूसरे को गले से लगा लिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *