Share

IND vs PAK: भाई तेरा छक्का नहीं भूलेगा! ‘मारो मुझे मारो’ वाले शख्स ने हार्दिक से कही यह बात, कोहली से भी मिले
भारत बनाम पाकिस्तान मैच को देखने के लिए पाकिस्तान के सोशल मीडिया स्टार मोमिन साकिब भी पहुंचे थे। उन्होंने मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या और विराट कोहली से मुलाकात की।
मोमिन साकिब (उजले कपड़े में); साथ में हैं हार्दिक पांड्या और विराट कोहली
भारत ने एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो रहे हार्दिक पांड्या। हार्दिक ने तीन विकेट लेने के साथ-साथ 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस मैच को देखने के लिए पाकिस्तान के सोशल मीडिया स्टार मोमिन साकिब भी पहुंचे थे। उन्होंने मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या और विराट कोहली से मुलाकात की।
कोहली से बातचीत का वीडियो शेयर करते हुए मोमिन ने लिखा- एक महान खिलाड़ी और एक शानदार व्यक्तित्व। इकलौते विराट कोहली। उन्हें फॉर्म में वापसी करता देखकर अच्छा लगा! उन्होंने क्या खेल दिखाया है! मैं उम्मीद करता हूं हम फाइनल में मिलेंगे! वीडियो में मोमिन जब विराट से मिलते हैं तो कहते हैं- जीत के लिए बधाई। आज का दिन काफी दुख भरा था हमारे लिए, लेकिन उम्मीद है कि हम फिर से फाइनल में मिलेंगे। इस पर कोहली मुस्कुरा देते हैं। दोनों आखिर में गले भी मिलते हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *