Share

इस फेमस एक्टर के साथ सालों से लिव-इन में रह रही हैं मुग्धा गोडसे, कभी पेट्रोल पंप पर करती थी ये काम
मिस इंडिया सेमी फाइनलिस्ट रह चुकी मुग्धा गोडसे (Mugdha Godse) आज यानी 26 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही है। मुग्धा को उनकी फिल्म फैशन के लिए काफी तारीफें मिली थीं।
Sमिस इंडिया सेमी फाइनलिस्ट रह चुकी मुग्धा आज अपना जन्मदिन मना रही है।पेट्रोल पंप पर काम करके खुद का गुज़ारा करती थीं मुग्धा
Mugdha Godse birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे मौजूद हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में छाए रहते हैं। ऐसा ही एक नाम है मुग्धा गोडसे का। फैशन, हीरोइन और बेजुबान इश्क जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुकी हैं। मुग्धा अपने हर किरदार को बेहद खूबसूरती के साथ निभाती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही “खेला होबे” में बौतर लीड एक्ट्रेस नज़र आने वाली हैं।
मिस इंडिया सेमी फाइनलिस्ट रह चुकी मुग्धा आज यानी 26 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रही है। मुग्धा को उनकी फिल्म फैशन के लिए काफी तारीफें मिली थीं। ये फिल्म 2008 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत लीड रोल में थीं। लेकिन साइड रोल होने के बाद भी मुग्धा ने अपनी छाप सभी के ज़हन पर छोड़ दी थी। मुग्धा एक्ट्रेस के साथ-साथ एख मॉडल भी हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद करियर के शुरूआती दिनों में मुग्धा अपनी जरूरतों और खर्चो के लिए पेट्रोल पंप पर काम किया करती थी। जिसके लिए उन्हों रजाना 100 रुपए मिला करते थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *