Share

श्रीलंका में फिर से खुले स्कूल, ईंधन की कमी के चलते किए गए थे बंद
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, श्रीलंका (Sri Lanka) में सभी सरकारी और सरकार से मान्यता प्राप्त निजी स्कूल फिर से खुल गए हैं।
देश के सभी सरकारी और निजी स्कूल फिर से खुल गएस्कूली छात्रों के परिवहन के लिए अधिक वैन लगाई गईं’पिछले दो दिनों में कई जगहों से ईंधन प्राप्त हुआ है’
संकट प्रभावित श्रीलंका में ईंधन की कमी के चलते गत 4 जुलाई से बंद देशभर के स्कूल सोमवार को फिर से खुले। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश में सभी सरकारी और सरकार से मान्यता प्राप्त निजी स्कूल फिर से खुल गए हैं। न्यूजफर्स्ट लंका ने ‘लंका निजी बस स्वमी संघ’ के हवाले से बताया कि पूरे द्वीप में ईंधन की कमी के बावजूद सोमवार को स्कूली बच्चों के लिए पर्याप्त संख्या में बसें सेवा में लगाई गईं।
लंका निजी बस स्वामी संघ के अध्यक्ष जेमुनु विजेरत्ने ने कहा कि पिछले दो दिनों में कई जगहों से ईंधन प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय परिवहन आयोग के महानिदेशक नीलान मिरांडा ने कहा कि प्राप्त ईंधन की मात्रा के अनुसार, छात्रों के लिए बसें सेवा में लगाने के लिए कदम उठाए गए हैं।
’25 जुलाई को 7,000 टन ईंधन वितरित किया जाएगा’
ऑल सीलोन स्कूल चाइल्ड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मालश्री सिल्वा के अनुसार, श्रीलंका ट्रांसपोर्ट बोर्ड (एसएलटीबी) डिपो के माध्यम से पर्याप्त ईंधन प्राप्त होने के कारण स्कूली छात्रों के परिवहन के लिए अधिक वैन लगाई गई हैं। सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (सीपीसी) ने सोमवार को ऐलान किया कि 25 जुलाई को पूरे देश में 7,000 टन ईंधन वितरित किया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *