Share

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचल तेज, बीजेपी ने सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी ने राष्टपति चुनाव से दो दिन पहले सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया है, ताकि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के सांसदों की शत प्रतिशत मौजूदगी रहे।
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हलचलें तेज हो गई हैं। बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू अपने समर्थन में वोट के लिए विभिन्न पार्टियों के नेताओं से मुलाकातें कर रही हैं। वहीं विपक्ष की ओर यशवंत सिन्हा भी सक्रिया हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने राष्टपति चुनाव से दो दिन पहले सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया है, ताकि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी के सांसदों की शत प्रतिशत मौजूदगी रहे। बीजेपी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 जुलाई को सांसदों के दिल्ली पहुंच जाने पर उनके लिए एक प्रशिक्षण और प्रेजेंटेशन रखा जाएगा, ताकि उन्हें मतदान की प्रक्रिया से जुड़ी बारीकियों के बारे में जानकारियों के बारे में बताया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 16 जुलाई को सभी सांसदों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया है। राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्हें वाईएसआर कांग्रेस, बीजू जनता दल सहित कई अन्य दलों ने समर्थन देने का फैसले का किया है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो उनका राष्ट्रपति बनना तय माना जा रहा है। मुर्मू यदि राष्ट्रपति बनती हैं तो वह देश की पहली आदिवासी और सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *