वंदे भारत के लिए 2 अपग्रेडेड वर्जन लाए जाएंगेअगस्त में लांच होने जा रहा है

125
Share

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, वंदे भारत को लेकर रेल मंत्री ने किया यह बड़ा ऐलान
अश्विनी वैष्णव ने बताया क‍ि सरकार चाहती है कि 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनें पटरियों पर दौड़ने लगें। ऐसी स्थिति में अगस्त माह में ट्रेन के दो अपडेटेड वर्जन के बाद हर महीने 5 से 6 वंदे भारत ट्रेन को लाया जाएगा।वंदे भारत के लिए 2 अपग्रेडेड वर्जन लाए जाएंगेअगस्त में लांच होने जा रहा है वंदे भारत का अपग्रेडेड वर्जनसाल 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का लक्ष्य
ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। देश की सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस से जुड़ी खबर यात्रियों को खुश करने वाली है। वर्ष 2019 में लांच की गई दो वंदे भारत ट्रेनों ने अब तक 14 लाख किलोमीटर का सफर तय कर लिया है और अपनी गति से यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन बन गई है। अब अगले माह अगस्त में वंदे भारत का अपग्रेडेड वर्जन लांच होने जा रहा है। इस खबर का ऐलान खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है।दरअसल, रेल मंत्रालय और सरकार का लक्ष्य 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाने का है। इसी कड़ी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया है कि वंदे भारत के लिए 2 अपग्रेडेड वर्जन लाए जाएंगे। इसमें से एक वर्जन तो अगले महीने यानी की अगस्त में आ जाएगा। जबकि दूसरा अपग्रेडेड वर्जन कुछ समय बाद लांच किया जाएगा।
हर महीने आएंगी 5 से 6 वंदे भारत ट्रेन अश्विनी वैष्णव ने बताया क‍ि सरकार चाहती है कि 15 अगस्त 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेनें पटरियों पर दौड़ने लगें। ऐसी स्थिति में अगस्त माह में ट्रेन के दो अपडेटेड वर्जन के बाद हर महीने 5 से 6 वंदे भारत ट्रेन को लाया जाएगा। तेज गति वाली इस ट्रेन से यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। आजादी का अमृत महोत्सव यानी स्वतंत्रता के 75 साल होने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने पिछले साल 2021 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 75 नई वंदे भारत एक्सप्रेस को शुरू करने का लक्ष्य रखा था। 75 हाई स्‍पीड वंदे भारत ट्रेनें चलाएगा रेल मंत्रालय यात्रा में कम समय लगने और सुविधाओं वाली वंदे भारत ट्रेन देश के यात्रियों को काफी पसंद आ रही है। यही कारण है कि रेल मंत्रालय अगले साल यानी 2023 तक कुल 75 हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनें चलाएगा। अभी देश में केवल दो वंदे भारत ट्रेनें हैं, नई द‍िल्‍ली से कटरा और नई द‍िल्‍ली से वाराणसी के ल‍िए चल रही हैं।

LEAVE A REPLY