Share

नोरा फतेही की साड़ी बनी सिक्योरिटी गार्ड की मुसीबत, VIDEO देख लोगों ने लगाई फटकार
नोरा फतेही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह साड़ी में नजर आ रही हैं। लेकिन अपनी साड़ी संभलवाते समय वह कुछ ऐसा कर गईं कि उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरलबारिश में साड़ी संभालने में भीगा सिक्योरिटी गार्डलोगों ने किया नोरा को ट्रोल
बॉलीवुड एक्ट्रेस और दमदार डांसर नोरा फतेही ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उन्हें लोगों का बहुत प्यार भी मिलता है। लेकिन अब नोरा फतेही कुछ ऐसा कर गई हैं कि उन्हें लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। दरअसल बारिश के दौरान नोरा की साड़ी संभालते हुए सिक्योरिटी गार्ड की हालत देख लोगों को गुस्सा आ रहा है।
यह तो जाहिर है कि वह जब नोरा फतेही पब्लिक प्लेस पर नजर आती हैं तो हर एक निगाह उन पर टिक जाती हैं। लेकिन इस बार नोरा के लोगों की तारीफें नहीं बल्कि उनका गुस्सा देखने को मिल रहा है। वह यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं और लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। इसकी वजह यह है कि नोरा फतेही ने बारिश में अपने गार्ड साड़ी संभलवाई। जिसके कारण गार्ड भीग गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *