अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद की कॉल फेल

113
Share

अग्निपथ योजना के खिलाफ भारत बंद की कॉल फेल, बंद के समर्थन में नहीं दिखी आम जनता
कई छात्र संगठनों ने अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया है। यूपी, हरियाणा, बंगाल सहित कई अन्य राज्यों में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। अग्निपथ योजना के खिलाफ आज भारत बंद है। कई छात्र संगठनों ने इस योजना के विरोध में भारत बंद का ऐलान किया है। हालिया हिंसक घटनाओं के बाद RPF और GRP काफी सतर्कता बरत रहे हैं। बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं यूपी, हरियाणा, बंगाल और अन्य राज्यों में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट है। दरअसल, इस अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से ही छात्रों द्वारा प्रदर्शन के नाम पर हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इसमें सरकारी संपत्ति से तोड़फोड़, आगजनी आदि शामिल है। प्रदर्शन ने वाले छात्रों ने अब तक कई ट्रेनों, बसों और वाहनों में तोड़फोड़ कर आग के हवाले किया है। भारत बंद को देखते हुए झारखंड में आज सारे स्कूल बंद हैं।

LEAVE A REPLY