Share

बाढ़ के बीच भारत के इस पड़ोसी देश में बुरे हालात, खाने पीने की मुश्किल, बचाव के लिए सरकार ने सेना लगाई बांग्लादेश में राहत मामलों के मंत्री इनामुर रहमान ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित सुनामगंज और सिलहट जिलों में 1 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और लगभग 40 लाख लोग इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं।बांग्लादेश में भी बाढ़ का प्रकोप है। यहां बाढ़ के कारण पेयजल आपूर्ति् प्रभावित हो गई है। वहीं बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों को खाने की और अन्य राहत सामग्री पहुंचाना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह मानसून शुरू होने के बाद से देश भर में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। सरकार ने लोगों को निकालने में मदद के लिए शुक्रवार को सेना की मदद ली।
1 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला
यहां लाखों लोग बिजली आपूर्ति से वंचित हैं। आपदा और राहत मामलों के मंत्री इनामुर रहमान ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रभावित सुनामगंज और सिलहट जिलों में 1 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और लगभग 40 लाख लोग इस क्षेत्र में फंसे हुए हैं।
तीस्ता नदी में बाढ़ से स्थिति खराब
देश की राजधानी ढाका में देश के बाढ़ पूर्वानुमान और चेतावनी केंद्र से रविवार को ताजा बयान में कहा गया है कि उत्तरपूर्वी जिलों सुनामगंज और सिलहट में बाढ़ की स्थिति अगले 24 घंटों में और खराब हो सकती है। उत्तरी बांग्लादेश की एक प्रमुख नदी तीस्ता के खतरे से निशान से ऊपर बहने की आशंका है।
देश के उत्तरी जिलों लालमोनिरहाट, कुरीग्राम, नीलफामरी, रंगपुर, गैबंधा, बोगरा, जमालपुर और सिराजगंज में भी स्थिति बिगड़ सकती है। अधिकारियों ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र से पानी कम होना शुरू हो गया है, लेकिन यह देश के मध्य क्षेत्र के लिए खतरा पैदा कर रहा है, जो बाढ़ के पानी के लिए दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने का मार्ग है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *