Share

तिरंगे से अशोक चक्र हटाकर लिखा इस्लामिक कलमा, तेलंगाना से आई चौंकाने वाली तस्वीर
तेलंगाना के महबूबनगर में नूपुर शर्मा की टिप्पणी विवाद पर प्रोटेस्ट किया गया लेकिन इस दौरान तिरंगे से बेअदबी की गई। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे का अपमान किया।
पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर देशभर में विरोधकई इलाकों में विरोध के नाम पर हुई हिंसा और आगजनीतेलंगाना के महबूबनगर में विरोध के दौरान तिरंगे से बेअदबी
आज शुक्रवार के दिन पैगंबर पर विवादित टिप्पणी को लेकर देश के कई इलाकों में विरोध के नाम पर हिंसा और आगजनी हुई। इसी बीच एक हैरान करने वाली तस्वीर भी सामने आई। तेलंगाना के महबूबनगर में नूपुर शर्मा की टिप्पणी विवाद पर प्रोटेस्ट किया गया लेकिन इस दौरान तिरंगे से बेअदबी की गई। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तिरंगे का अपमान किया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तिरंगे में अशोक चक्र की जगह कलमा लिख दिया गया।
अशोक चक्र की जगह कलमा
टाउन थाना पुलिस ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार की नमाज के बाद मुसलमानों ने मस्जिद-ए-रहमत, घंटाघर, न्यू टाउन में विरोध प्रदर्शन किया। नूपुर शर्मा और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद करीब 8 लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर नूपुर शर्मा पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि विरोध में कुछ प्रदर्शनकारियों को तिरंगा लहराते देखा गया जिसमें अशोक चक्र की जगह कलमा लिखा हुआ था।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *