Share

कोरोना की चपेट में आईं सोनिया गांधी, पीएम मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए।
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद उनकी जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिसके कारण उन्हें संक्रमण हो गया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *