Share

नई दिल्ली। यूपीएससी के रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा रहा है. पहले स्थान पर श्रुति शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर अंकिता अग्रवाल आई हैं. इसके बाद, गामिनी सिंगला को तीसरी रैंक मिली है. चौथे नंबर पर ऐश्वर्या वर्मा रहीं. पांचवीं रैंक उत्कर्ष द्विवेदी को मिली है. यक्ष चौधरी छठे नंबर पर रहे. आठवीं रैंक इशिता राठी, नौवीं रैंक प्रीतम कुमार और दसवीं रैंक हरकीरत सिंह रंधावा को हासिल हुई है. यूपीएससी की परीक्षा में हर साल लाखों स्टूडेंट्स हिस्सा लेते हैं, जिनमें से कुछ ही उम्मीदवारों को सफलता हासिल होती है. यह सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है. आयोग ने पांच अप्रैल से 26 मई के बीच में इंटरव्यू लिया था. यूपीएससी द्वारा नियुक्ति के लिए कुल 685 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है. इनमें 244 सामान्य, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं. बता दें कि सिविल सेवा की परीक्षाओं का आयोजन हर साल वढरउ द्वारा करवाया जाता है. तीन स्टेज- प्री, मेन और इंटरव्यू के बाद नतीजों का ऐलान किया जाता है. जो नतीजों में सफल होते हैं वे आईएएस, आईएफएस आदि जैसे अधिकारी बनते हैं.

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *