हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद द्वारा गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन
हकीकत से जमाने को कराने रूबरू हरदम कलम लेकर सिपाही की तरह तैयार देखे हैं।
भले ही जान का खतरा हो मगर सच सामने आये यह जज्बे पत्रकारों में ‘मनु’ हर बार देखे
हुकूमत एक्सप्रेस
मुरादाबाद। प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद द्वारा अपने कार्यालय कम्पनी बाग स्थित प्रेस क्लब भवन में हिन्दी पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया गया। दीप प्रज्जवलन राजेन्द्र पाल गुप्ता, सतीश अग्रवाल एवं शिशिर कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का श्ुाभांरभ राजीव प्रखर द्वारा प्रस्तुत की गई सरस्वती वंदना से हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कवियत्री इंदुरानी एवं मनोज वर्मा मनु तथा अमरोहा के पत्रकार तुलाराम ठाकुर एवं संभल के टीवी 9 भारत वर्ष के मुजम्मिल दानिश को प्रेस क्लब की ओर से सम्मान पत्र एवं शाॅल उढ़ाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि पत्रकार एवं प्रशासन का चोली दामन का साथ है। पत्रकार शासन प्रशासन को राह दिखाता है और समय समय पर उसकी कमी भी उजागर करता है जिससे शासन प्रशासन सचेत रहता है। उन्होंने कहा कि वह पत्रकारों की समस्याओं के लिए उनका निदान करने के लिए यथा संभव प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि जहां पत्रकार समाज की बातों को शासन तक पहुंचाता है वहीं शासन द्वारा किये जा रहे कार्यो को समाज तक पहुंचाता है। जिससे समाज उन सभी बातों से लाभांवित होता है जिसकी उसे जानकारी नहीं होती है।
इस अवसर पर जाने माने कवि वीरेन्द्र सिंह ‘ब्रजवासी’ ने कहा कि ‘कलमकार होतो कलमकार रहना कभी भी न कलम का अपमान सहना’। राजीव प्रखर ने अपने विचार इस प्रकार व्यक्त किये जीवन के इस डगमग पथ में हर संकट पर भारी पुस्तक बंद पड़ी हूं अलमारी में, मैं तुम्हारी प्यारी पुस्तक। उभरते हुए कवि मनोज वर्मा ‘मनु’ ने कहा कि हकीकत से जमाने को कराने रूबरू हरदम कलम लेकर सिपाही की तरह तैयार देखे हैं। भले ही जान का खतरा हो मगर सच सामने आये यह जज्बे पत्रकारों में ‘मनु’ हर बार देखे हैं। इस अवसर पर श्री कृष्ण शुक्ल ने कहा कि जाने क्या देखा करती रहती आज निगाहें बड़ी पारखी होती है हरदम व्यस्त निगाहें। देखें राजभवन से लेकर बाथरूम के क्रिस्से। किंतु नहीं दिखती हैं इनको झोपड़ियों की आहें। इंदुरानी अमरोहा ने अपनी कविता कुछ इस अंदाज में सुनाई – पलना के लल्ला खेलाय रही, देखी लाल मुस्काय रही हो; देखी चांद को टुकड़ों अंगनवा त बृज के बुलाय रहे हो, बीती दुखियारी, रतिया के घरवा अब नंद के अंजोर भइलै हो… नंद बाबा मन मन गाय रह हियरा बढ़ाय रहे हो.. देखी चांद….।
क्लब के पुराने सदस्य शकील सरवर हाशमी ने एक गीत के माध्यम से क्लब एवं दैनिक हुकूमत एक्सप्रेस की संस्थापिका श्रीमती उषा अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुजम्मिल दानिश ने कहाकि वह 12-15 वर्ष मुरादाबाद में पत्रकारिता के क्ष्ेात्र में रहे आज परिस्थितिवश उन्हंे संभल जाना पड़ा है उन्होंने मुरादाबाद में शिशिर कुमार गुप्ता से पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत कुछ सिखा। आज जो पत्रकारिता के हालात हैं वह किसी से छिपे नहीं इन हालात को सुधारने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करना पड़ेगा। न्यूज 20 के सम्पादक रजत शर्मा ने कहा कि आज पत्रकारिता मेें बहुत गिरावट आई है। वह यह नहीं देखता कि आज पत्रकार को एक दूसरे की बुराई नहीं करनी चाहिए और न ही पत्रकार को किसी एक राजनीतिक दल का होकर रहना चाहिए। इससे पत्रकार पर उंगलियां उठती हैं।
न्यूज 20 की की काजल सैनी ने भी एक शेयर के माध्यम से अपनी बात कही। बहजोई से आयेा राजीव गुप्ता बरनवाल ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी। फैसल शाह खान जो रामपुर से आये थे ने सभी को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर बधाई देते हुए हिंदी पत्रकारिता को आगे ले जाने पर बल दिया। नंदिनी श्रीवास्तव ने पत्रकारिता को उंचाईयों तक ले जाने पर जोर दिया। अश्विनी कुमार माथुर ने एक शेयर के माध्यम से अपनी बात कही। महिम अग्रवाल, जिर्कुरहमान आदि ने जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर एवं बैच लगाकर स्वागत किया। मुकेशानन्द सूर्यकुंज ने इस अवसर पर कहा कि हम सब मानव हैं पत्रकार बाद में है इसलिए हमें मानव की तरह व्यवहार करना चाहिए और सेवक बनकर रहना चाहिए। इस अवसर पर परवैज जैदी गांधी, डाॅ0 अतर सिंह, दिनेश कुमार अरोड़ा, अनुज शर्मा गुजराती, श्रीराम सक्सैना, अहसान, धर्मेंद्र अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र शर्मा, जुल्फिकार अली, कासिम बेग, मुनीर खान, विपिन कत्याल, भीम सिंह सैनी, शैलेन्द्र नाथ कौशिक, इन्द्रपाल पासी, राहुल चैहान, सूचना विभाग के मुजम्मिल हुसैन सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन राजन सिंह राज ने किया। अध्यक्षता क्लब के उपाध्यक्ष शिशिर कुमार गुप्ता ने की। श्री गुप्ता ने पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रकाश डाला और कहा कि हम पत्रकारिता दिवस 30 मई को ही क्यों मनाते हैं उन्होंने प्रेस क्लब आॅफ मुरादाबाद के गठन से लेकर अब तक की प्रक्रिया को भी बताया। अंत में उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।











