Share

घुसपैठ कर रहा था 21 साल का पाकिस्तानी, जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गिरफ्तार
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर भारतीय सीमा में घुसने पर पाकिस्तान के एक घुसपैठिए को गिरफ्तार कर लिया गया।
पाकिस्तान के घुसपैठिए को किया गया गिरफ्तारसीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों की पड़ी थी नजरअधिकारियों ने दी जानकारी, खौर पुलिस थाने को सौंपा गया
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर भारतीय सीमा में घुसने पर पाकिस्तान के एक घुसपैठिए को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलिक चक निवासी 21 वर्षीय साबिर नवाज जम्मू के अखनूर सेक्टर में शनिवार को घुस आया और सीमा की सुरक्षा में तैनात जवानों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद उन्होंने उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि उसे पूछताछ के लिए रविवार को खौर पुलिस थाने को सौंप दिया गया।
इससे पहले बीते दिनों राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में स्थित भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सरहद पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को धरदबोचा। यह घुसपैठिया श्रीगंगानगर के रावला और बीकानेर के खाजूवाला से सटी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित नेमीचंद सीमा चौकी के पास से पकड़ा गया। बाद में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उससे पूछताछ की। पकड़े गए घुसपैठिए की पहचान पाकिस्तानी नागरिक अशफाक के रूप में हुई थी। वह पाकिस्तान के छावनी जिला सरगोधा का रहने वाला है।
वहीं, बीते दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तंगधार में सेना ने एक बार फिर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। घुसपैठ की कोशिश में एक आतंकवादी को मार गिराया गया। सेना ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। खबर के मुताबिक, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि कुछ आतंकी यहां घुसपैठ की कोशिश में जुटे हुए हैं, तभी सुरक्षाबलों ने अपना अभियान शुरू करते हुए घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान आतंकियों की तरफ से फायरिंग का जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकी को ढेर कर दिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *