Share

लखनऊ . IPL 2022: लखनऊ पर जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, टीम में ताबड़तोड़ फिनिशर की हुई वापसी
लखनऊ के खिलाफ शानदार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम के स्टार खिलाड़ी की आखिरी लीग मैच से पहले स्क्वॉड में वापसी हो गई है।
राजस्थान रॉयल्स की टीम 13 में से 8 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ को 24 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान कब्जायाराजस्थान रॉयल्स के लिए पिछले दो मुकाबलों से बाहर रहे हेटमायर टीम से वापस जुड़ेशिमरोन हेटमायर ने 11 मैचों में 7 बार नाबाद रहते हुए बनाए 291 रन
राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 63वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 24 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर जगह बनाई थी। इस जीत के बाद टीम के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। टीम के स्टार फिनिशर शिमरोन हेटमायर दोबारा अपनी टीम के साथ जुड़ गए हैं। पिछले दो मुकाबलों में वह टीम के साथ मौजूद नहीं थे। लेकिन लीग के आखिरी मुकाबले से पहले उनकी अपनी टीम के साथ दोबारा जुड़ने की खबर सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर फिर से टीम के साथ जुड़ गए हैं। उनके शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले टीम के अंतिम लीग मैच के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के आतिशी बल्लेबाज हेटमायर अपने पहले बच्चे (बेटे) के जन्म के लिए गयाना गए थे। यही कारण था कि वह दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, “हेटमायर वापस लौट आएं हैं और अभी क्वारंटीन पर हैं।’’ रविवार को लखनऊ पर जीत के बाद रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं। लीग चरण में उनका अंतिम मैच 9वें स्थान पर काबिज चेन्नई सुपर किंग्स के साथ 20 मई को होगा। टीम अगर यह मैच जीत जाती है तो उसका प्लेऑफ में जाना तय हो जाएगा और साथ ही दूसरा या तीसरा स्थान भी टेबल में कंफर्म हो जाएगा।
राजस्थान रॉयल्स ने 25 वर्षीय शिमरोन हेटमायर को मेगा ऑक्शन में 8.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने इस सत्र में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। 11 मैचों में से सात बार वह नाबाद लौटे हैं। ज्यादातर मौकों पर उन्होंने टीम के लिए शानदार तरह से पारी का अंत किया है। 11 मैचों में उन्होंने 166.29 की स्ट्राइक रेट और 72.75 के औसत से 291 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है और उनका सर्वोच्च स्कोर 59 रन नाबाद रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *