Share

Blunt answer to China: LAC पर तैनात हुए भारत के 50 हज़ार सैनिक, चीन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
भारतीय सेना के नए चीफ जनरल मनोज पांडेय के लद्दाख दौरे के बाद चीन को पाकिस्तानी आतंकियों से बड़ा दुश्मन मानते हुए भारत ने सेना की 6 डिवीजन को अब वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)पर तैनात कर दिया है।
LAC पर तैनात हुए भारत के 50 हज़ार सैनिकचीफ जनरल मनोज पांडेय के लद्दाख दौरे के बाद हुई तैनातीचीन को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
Blunt answer to China: भारतीय सेना के नए चीफ जनरल मनोज पांडेय के लद्दाख दौरे के बाद चीन को पाकिस्तानी आतंकियों से बड़ा दुश्मन मानते हुए भारत ने सेना की 6 डिवीजन को अब वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)पर तैनात कर दिया है। जम्मू-कश्मीर में तैनात राष्ट्रीय राइफल्स के एक डिवीजन को पूर्वी लद्दाख भेजा गया है। वहां पहले से तीन डिवीजन की तैनाती थी।
50 हज़ार सैनिकों की तैनाती
असम के तेजपुर से ‘गजराज’ को भी पूर्वोत्तर में चीन से मुकाबले के लिए भेजा गया है। 17 माउंटेन स्ट्राइक डिवीजन को झारखंड में वेस्ट फ्रंट से पूर्वोत्तर और उत्तराखंड से एक स्ट्राइक डिवीजन को सेंट्रल कमांड में लगाया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न फ्रंट से दो डिवीजन को लद्दाख में नॉर्दन कमांड पर तैनात किया गया है। बीते दो साल से चीन भारी संख्या में सैनिकों को भारत में भेजकर क्षेत्राधिकार बढ़ाने की साजिश रच रहा है। इसे देखते हुए भारत की तरफ से 50 हज़ार सैनिकों की तैनाती की गई है।
चीन को भारत की दो टूक
बता दें, मार्च में भारत दौरे पर आए चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ करीब 3 घंटे मुलाकात के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि सामान्य संबंधों की बहाली के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं अमन बहाल होना जरूरी है। भारत ने चीन से स्पष्ट रूप से कहा था कि अगर सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति ‘असामान्य’ होगी तब द्विपक्षीय संबंध ‘सामान्य’ नहीं हो सकते।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *