Share

लखनऊ आज लखनऊ में योगी के मंत्रियों से मिलेंगे मोदी, 3 बातों से जानिए क्यों अहम है यह बैठक?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को नेपाल की यात्रा पर हैं। शाम को आते समय वे कुशीनगर होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। यहां वे योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
योगी के मंत्रियो को पढ़ाएंगे सुशासन का पाठअहम लक्ष्य वर्ष 2024 का लोकसभा चुनावपीएम सुनेंगे मंत्रियों के मन की बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा पर आज सोमवार को नेपाल की यात्रा पर हैं। शाम को आते समय वे कुशीनगर होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। यहां वे योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। ये बैठक कई मायनों में अहम होगी। जानिए बैठक का एजेंडा क्या होगा। इसका मंत्रियों के साथ बैठक का योगी सरकार की गवर्नेंस पर क्या इम्पेक्ट पड़ेगा। नेपाल यात्रा के बीच लखनऊ में रुककर योगी सरकार के मंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक क्या संदेश देती है, पीएम के लिए यूपी अभी इतना अहम क्यों है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर आज सोमवार को नेपाल के दौरे पर रहेंगे। इसके बाद कुशीनगर होते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखनऊ पहुंचेंगे। योगी ने सभी मंत्रियों को सोमवार की सुबह तक लखनऊ पहुंच जाने को कहा है। यहीं पर मंत्रियों के साथ रात्रिभोज के बाद पीएम मोदी दिल्ली रवाना हो जाएंगे। दिल्ली जाकर सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को इस भोज के लिए न्यौता दिया था। क्यों अहम है मोदी का यह लखनऊ दौरा?
1. योगी के मंत्रियो को पढ़ाएंगे सुशासन का पाठ
पीएम नरेन्द्र मोदी का सोमवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर करीब 40 मिनट का समय रिजर्व रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी इसके बाद योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों को सुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। वह हर उस मंत्री से मिलेंगे और बातचीत करेंगे जो उनके 2024 के चुनाव के समीकरण में फिट बैठेगा।
2. अहम लक्ष्य वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अपनी सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों की चर्चा करेंगे। कुछ ऐसी योजनाओं पर चर्चा होगी होगी जिसमें यूपी का कामकाज बहुत अच्छा रहा है। कुछ ऐसी योजनाओं पर भी बात होगी जिसमें कामकाज ठीक नहीं रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम मोदी चाहते हैं कि 2024 चुनाव से पहले कामकाज बुलेट की रफ्तार से हो।
3. पीएम सुनेंगे मंत्रियों के मन की बात
जानकारी के अनुसार डिनर से पहले पीएम नरेन्द्र मोदी की योगी मंत्रिमंडल के साथ करीब साढे तीन घंटे तक बैठक होगी। इसमें सभी 52 मंत्री बारी-बारी से अपने मन की बात रखेंगे। सबको अपनी बात रखने के लिए तीन-तीन मिनट का समय दिया गया है। मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम का भी संक्षिप्त भाषण होगा। फिर पीएम भी मंत्रियों को शासन चलाने का मंत्र देंगे।
पीएम मोदी दूसरी बार करेंगे योगी के घर रात्रिभोज
पीएम मोदी के स्वागत में लखनऊ में जगह-जगह पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इससे पहले 20 जून 2017 को पीएम मोदी ने योगी के घर डिनर किया था। इसमें विपक्ष के नेताओं को भी बुलाया गया था। तब मायावती और अखिलेश यादव तो नहीं आए थे, लेकिन मुलायम सिंह यादव डिनर में मौजूद रहे थे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *